Bahraich में भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अमर शहीदों और बलिदानियों को नमन किया। शहीद उद्यान से शुरू हुई यात्रा घंटाघर और छावनी होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी।
यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और NCC कैडेट्स ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। अमर शहीदों के सम्मान में जिले में मंडलवार तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। पयागपुर, हुजूरपुर, नानपारा, कैसरगंज, फखरपुर और महसी में भी बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें: Ayodhya में महिला आयोग अध्यक्ष का दौरा, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद | DD News Uttar Pradesh
यह भी पढ़ें: Budaun में Tiranga Yatra का भव्य आयोजन, गन्ना मंत्री संजय गंगवार ने दिखाई हरी झंडी | DD News UP







