Lucknow-Kanpur Expressway Bus : शाम को भी चलेंगी बसें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; जानें किराया और रूट | DD News Uttar Pradesh

Share This Article

Lucknow-Kanpur Expressway Bus : लखनऊ से कानपुर के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बहुत ही राहत भरी खबर आई है। रोडवेज प्रशासन ने कानपुर एक्सप्रेसवे के रास्ते शाम के समय भी बसों को चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। बीती 13 जुलाई को कानपुर एक्सप्रेसवे के शुभारंभ के बाद से ही इस रूट पर बसों के संचालन की रूपरेखा तैयार की जा रही थी। फिलहाल आलमबाग बस टर्मिनल से दोपहर में दो जोड़ी बसों का संचालन किया जा रहा है, जिन्हें यात्रियों की ओर से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसी सफलता को देखते हुए अब शाम के वक्त भी एक्सप्रेसवे से बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

सुबह की बसें हुई थीं बंद, दोपहर में मिली सफलता

आपको बता दें कि शुरुआत में लखनऊ परिक्षेत्र की ओर से आलमबाग टर्मिनल से सुबह के समय ‘ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे’ के नाम से दो बसें चलाई गई थीं। हालांकि, शुरुआती दिनों में पर्याप्त यात्री न मिलने की वजह से सुबह की इन सेवाओं को बंद करना पड़ा था। इसके बाद रोडवेज प्रशासन ने समय में बदलाव करते हुए दोपहर के स्लॉट में दो जोड़ी बसें शुरू कीं। दोपहर की इन बसों में यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है, जिससे उत्साहित होकर अब शाम के समय भी बसें चलाने का निर्णय लिया गया है।

किराया और रूट का पूरा गणित

अगर किराए की बात करें तो नेशनल हाईवे (NH) के पुराने रास्ते से कानपुर जाने वाली बसों का किराया 137 रुपये है। वहीं कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स अधिक होने के कारण एक्सप्रेसवे होकर जाने वाली बसों का किराया 152 रुपये तय किया गया है। यानी महज 15 रुपये extra देकर यात्री एक्सप्रेसवे के जरिए बिना किसी ट्रैफिक जाम के और बेहद कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। शाम के समय बसें चलने से ऑफिस खत्म होने के बाद घर लौटने वाले नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को सबसे ज्यादा सहूलियत होगी।

यात्रियों के लिए बढ़ेगी बसों की संख्या

लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कानपुर एक्सप्रेसवे के रास्ते बसों की संख्या में और इजाफा किया जाएगा। शाम के समय सर्विस शुरू होने से आलमबाग टर्मिनल पर यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Read more : ICC ODI World Cup 2027: अफगानिस्तान ने पक्का किया टिकट,10 टीमें तय | DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This