Lucknow city bus conductor recruitment 2026: लखनऊ सिटी बसों में 150 कंडक्टरों की सीधी भर्ती, बिना परीक्षा इंटरव्यू से चयन

Lucknow city bus conductor recruitment 2026

Share This Article

Lucknow city bus conductor recruitment 2026: सिटी बसों (city bus) के सुचारू संचालन के लिए कुल 150 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 20 से 23 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उनके पास ट्रिपल सी (CCC) प्रमाणपत्र होना चाहिए और उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

दुबग्गा डिपो में सीधी भर्ती

चार दिनों तक चलने वाली इस भर्ती का इंटरव्यू दुबग्गा सिटी बस डिपो (Dubagga city bus) में आयोजित किया जाएगा। आवेदक का इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना अनिवार्य है साथ ही CCC (ट्रिपल-सी) सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है वहीं आवेदन करने वाले की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा मूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, शैक्षणिक दस्तावेजों की प्रतियां और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा।

अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर

लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट का मानना है कि इस भर्ती से बस कंडक्टरों की कमी काफी हद तक दूर हो सकेगी। जिससे शहर की बस सेवाएं और अधिक सुचारू होंगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं, सरकारी परिवहन सेवा में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए भी यह एक अच्छा रोजगार अवसर साबित हो सकता है। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9580192003 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Amroha में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक-कैंटर की टक्कर में 3 युवकों की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This