इकाना में आज LSG vs RR का महामुकाबला

Share This Article

  • राजस्थान का हेड-टु-हेड में दबदबा
  • वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरैल के प्रदर्शन पर टिकीं निगाहें

राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला खेला जाएगा, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा और क्रिकेट प्रेमियों के बीच इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। दोनों टीमें इस मैदान पर दूसरी बार भिड़ेंगी, जबकि 2024 में खेले गए पिछले मुकाबले में राजस्थान ने बाजी मारी थी। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि टीम को अपने होम ग्राउंड पर लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कप्तान ऋषभ पंत पर जीत का दबाव साफ नजर आ रहा है। घरेलू दर्शकों के सामने टीम इस बार जीत हासिल कर वापसी करना चाहेगी।

वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आ रही है। हेड-टु-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें राजस्थान ने 4 में जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ को सिर्फ 2 बार सफलता मिली है। इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। महज 15 साल के इस ओपनर ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। इस सीजन में वह 20 छक्कों के साथ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं और अगर वह तीन और छक्के लगाते हैं, तो यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इसके अलावा ध्रुव जुरैल से भी टीम को बड़ी उम्मीदें हैं।

लखनऊ की बल्लेबाजी में ऐडन मार्करम अच्छी लय में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 162 रन बनाए हैं और 160.30 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है, हालांकि अभी तक वह बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके हैं। गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। इस युवा गेंदबाज ने 6 मैचों में 12 विकेट झटके हैं और 4/28 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। हालांकि उनकी इकोनॉमी थोड़ी ज्यादा रही है, लेकिन विकेट लेने की क्षमता उन्हें टीम का अहम खिलाड़ी बनाती है।

यह भी पढ़ें: Lucknow हज हाउस से पहला जत्था रवाना: इस बार AI और स्मार्ट वॉच से लैस होंगे जायरीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

आपके क्षेत्र में सबसे मजबूत दल कौन है?
  • Add your answer

Also Read This