LPG Price: घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी, जानें अपने शहर के नए दाम | DD News UP

LPG Price

Share This Article

LPG Price: देश भर में आज से घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है। नए मूल्य संशोधन के तहत 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बाजार की इनपुट लागत और वैश्विक परिस्थितियों के आधार पर तेल कंपनियों द्वारा समय-समय पर की जाने वाली समीक्षा के तहत यह कदम उठाया गया है। पिछले तीन महीनों के भीतर रसोई LPG सिलेंडर के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं के घरेलू खर्च पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

LPG Price: 7 मार्च को भी हुई थी बढ़ोतरी, लखनऊ में अब 979.50 रुपये में मिलेगा घरेलू LPG सिलेंडर

इससे पहले बीते 7 मार्च को भी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये का इजाफा किया गया था. आज की ताजा वृद्धि के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 950.50 रुपये से बढ़कर अब 979.50 रुपये हो गई है यानी जो सिलेंडर पहले उपभोक्ताओं को 950.50 रुपये में मिल रहा था, उसके लिए अब नई दरें चुकानी होंगी. स्थानीय करों और माल ढुलाई के खर्च के कारण अलग-अलग राज्यों और जिलों में कीमतों का यह अंतर थोड़ा भिन्न हो सकता है।

यह भी पढ़े: FSSAI Strict Rules 2026: अखबार में समोसा-पकौड़ा खाना पड़ेगा भारी, सरकार ने लगाया देशव्यापी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी जेल | DD News UP

नई दरें देशभर में आज से प्रभावी, पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस एजेंसियों को दिए निर्देश

रसोई गैस की ये नई दरें देशभर में आज से प्रभावी हो गई हैं. पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा मूल्य संशोधन की घोषणा के बाद सभी गैस एजेंसियों और वितरण केंद्रों पर सुबह से ही नए रेट कार्ड लागू कर दिए गए हैं। अब उपभोक्ताओं को अपनी नई रिफिल बुकिंग और डिलीवरी के लिए इसी संशोधित मूल्य के आधार पर भुगतान करना होगा. व्यावसायिक (कमर्शियल) सिलेंडर की दरों और अंतरराष्ट्रीय तेल बाजारों में होने वाली हलचल पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This