Lakhimpur-Kheri heavy rain: लखीमपुर-खीरी में लगातार बारिश के चलते छप्पर के नीचे सो रहे परिवार के 3 लोगों की कच्ची दीवार गिरने से मौत हो गई। नीमगांव थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में गुरुवार से हो रही लगातार बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के कारण एक मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दबकर मौत हो गई। मृतकों में रहमतपुर निवासी मोहन कश्यप, उनकी पत्नी तथा उनका छोटा बेटा शामिल था। ग्रामीणों के अनुसार लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। तेज बारिश के बीच गांव के लोग मलबे से शव निकालने के लिए पहुंचे। लोगों ने मिट्टी में दबे पति-पत्नी और 10 साल के बेटे के शव को खींचकर बाहर निकाला।
बारिश के कारण जर्जर हुई मकान की कच्ची दीवार और छप्पर अचानक ढह गए। हादसे के समय कमरे में दंपति अपने बच्चे के साथ सो रहे थे। तीनों मलबे में ही दब गए। तेज आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद जब तक तीनों को मलबे से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: UP Heavy Rain: बिजली व्यवस्था हाई अलर्ट पर, शक्ति भवन में 24 घंटे कंट्रोल रूम एक्टिव | LESA



