Kushinagar Nebua Naurangiya: कुशीनगर में बड़ा हादसा, एक ही परिवार की 3 मासूम बच्चियां ड्रेन में डूबीं

Kushinagar Nebua Naurangiya

Share This Article

Kushinagar Nebua Naurangiya: Kushinagar में नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद दुर्घटना सामने आई है। क्षेत्र के बभनौली सिधरिया ड्रेन में एक ही परिवार की तीन बच्चियां डूब गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि 10 वर्षीय सपना, 12 वर्षीय कुंचन और 8 वर्षीय छोटी चारा काटकर घर लौट रही थीं।

इसी दौरान ड्रेन पर बने पुल से एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गई। उसे बचाने के लिए अन्य दोनों बच्चियां भी पानी में उतर गईं, लेकिन तेज बहाव में तीनों लापता हो गईं। इस दौरान बच्चियों का भाई भी वहां मौजूद था लेकिन वह कुछ नहीं कर पाया। बच्चियों के भाई ने घर जाकर सूचना दी जिसके बाद हड़कंप मच गया।

बच्चियों के ड्रेन में डूबने की जानकारी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ (SDRF) की टीम स्टीमर के जरिए ड्रेन (Drain) में तीनों बच्चियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम का ड्रेन में सर्च ऑपरेशन जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2026: UP में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट | 1500 CCTV, मेडिकल टीमें और 24×7 सुरक्षा

यह भी पढ़ें: Commercial LPG cylinder हुआ सस्ता: दिल्ली और कोलकाता समेत बड़े शहरों में घटे दाम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This