Bareilly: श्रावण मास Kanwar Yatra 2026 को सकुशल, सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड आरक्षित किए गए हैं, जबकि यात्रा मार्गों पर चिकित्सकीय टीमें, एंबुलेंस और स्वास्थ्य शिविर चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे। प्रमुख स्थानों पर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा सके।
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस हाईटेक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए पूरे यात्रा मार्ग की लगातार निगरानी कर रही है। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
यह भी पढ़ें: Kulgam में कायराना आतंकी हमला: 2 मजदूरों की मौत, नाम पूछकर मारी गोली, लश्कर की विंग TRF पर शक







