Khan Sir Coaching Center Firing: बिहार की राजधानी Patna से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मुसल्लहपुर हाट थाना क्षेत्र में मौजूद मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग इंस्टीट्यूट के बाहर मंगलवार की रात अचानक फायरिंग हो गई। इस घटना में वहां तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया है। जैसे ही पुलिस को इसकी खबर मिली, पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल गार्ड को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
क्या है पूरा मामला?
Khan Sir का यह कैंपस पटना के सबसे व्यस्त और चर्चित कोचिंग सेंटर्स में से एक है। यहाँ हर दिन हजारों की तादाद में छात्र पढ़ने आते हैं। रात के वक्त अचानक हुई इस फायरिंग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर गए। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
पुलिस का क्या कहना है?
इस मामले पर पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला मारपीट से जुड़ा हुआ लग रहा है। उन्होंने कहा:
“सिक्योरिटी गार्ड को चोटें आई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। हम घायल गार्ड और वहां मौजूद स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।”
पहले भी हो चुका है हमला
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब Khan Sir के संस्थान को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले 10 मई 2019 को भी इस कोचिंग सेंटर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दो देसी बम फेंके थे। उस वक्त दफ्तर के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा था और एक छात्र की स्कूटी टूट गई थी, हालांकि तब कोई घायल नहीं हुआ था। लेकिन इस बार गार्ड घायल हुआ है, जिससे सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
Khan sir भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ने बोला कि मुख्य मुद्दा यह लगता है कि हम इतनी कम फीस पर क्यों पढ़ा रहे हैं? हमें इतने शानदार नतीजे क्यों मिल रहे हैं? हम प्रशासन से अपील करते हैं कि वे सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखें और यह समझें कि गरीबों का भी शिक्षा पर अधिकार है और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।
यह भी पढ़ें: CBSE में OSM विवाद पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, चेयरमैन और सचिव हटाए गए
