Firecracker Factory Fire: यूपी के Kaushambi में एक पटाखा फैक्ट्री में आज दोपहर आग लग गई। पटाखों के धमाके से ग्रामीण दहल उठे। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच रही है।
अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि आग पूरी तरह से बुझने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। बताया गया है कि पूरा मुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी में बस्ती से कुछ दूर पर एक मकान में पटाखा बनाया जाता था।
उस मकान के ऊपर से ही बिजली के तार गुजरे हैं। सोमवार दोपहर अचानक उस मकान से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते एक-एक करके पटाखे भी फूटने लगे। तेज धमाकों से इलाके में हड़कंप मंच गया। इलाके में हर तरफ धुआं ही धुआं फैल गया।

यह भी पढ़ें: PM Modi kyrgyzstan visit: महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि और Bishkek में भव्य स्वागत







