Congress MP Shyamkumar Barve: कांग्रेस की बस में थप्पड़कांड? महिला सांसद का VIDEO वायरल, बर्वे और धनोरकर ने बताई सच्चाई

Congress MP Shyamkumar Barve

Share This Article

Congress MP Shyamkumar Barve: कांग्रेस पार्टी एक नए विवाद में फंसती दिख रही है। एक 10 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह दस सेकंड का वीडियो कई कांग्रेस सांसदों के बस से एक रैली में जाने का है। वीडियो में, रामटेक के MP श्याम कुमार बर्वे खड़े होते हैं और अपने बगल में बैठी चंद्रपुर की MP Pratibha Dhanorkar को हल्का सा थप्पड़ मार देते हैं। शुरू में, प्रतिभा धनोरकर कोई रिएक्शन नहीं देतीं, लेकिन बाद में बर्वे को गुस्से से देखती हैं।

Congress MP Shyamkumar Barve

चंद्रपुर की सांसद प्रतिभा धनोरकर बस में सीट पर बैठी हैं और उनके ही पास खड़े हैं रामटेक से कांग्रेस सांसद श्याम कुमार बर्वे। दोनों नेताओं के बीच कुछ बातचीत होती है। उसी दौरान श्याम कुमार बर्वे , कांग्रेस की महिला सांसद प्रतिभा धनोरकर के गाल पर हल्का सा थप्पड़ मार देते हैं। अब इस वीडियो को लेकर कांग्रेस के अंदर से ही बवाल होने की खबरें आ रही हैं।

खबरें हैं कि कांग्रेस पार्टी में थप्पड़ कांड को लेकर घमासान मच गया है। कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, केसी वेणुगोपाल के साथ-साथ पार्टी के महाराष्ट्र स्टेट इंचार्ज सिरिवेला प्रसाद को एक ईमेल भेजा है, जिसमें शिकायत की गई है कि 1 नवंबर को हुई कांग्रेस की रामलीला मैदान रैली के दिन कुछ कांग्रेस सांसदों के बर्ताव से पार्टी की इमेज खराब हो रही है।

एक तरफ थप्पड़ कांड और दूसरी तरफ टेक्स्ट    

शिकायती ईमेल में क्या है ?    

– पार्टी लोकतंत्र बचाने, संवैधानिक मूल्यों को बचाने और महिलाओं की इज्ज़त के लिए लड़ रही है, वहीं पार्टी नेताओं का व्यवहार पार्टी की इमेज को नुकसान पहुंचा रहा है और पार्टी के बारे में जनता में गलत मैसेज जा रहा है।
– चुने हुए प्रतिनिधियों से ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं की जाती है। इसलिए ऑर्गेनाइज़ेशनल डिसिप्लिन और महिला नेताओं की इज्ज़त के लिए ऐसे व्यवहार को गलत ठहराते हुए डिसिप्लिनरी एक्शन लें।
– पूरा भरोसा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस घटना का संज्ञान लेंगे और जरूरी एक्शन लेंगे ।

यह भी पढ़ें: UP Festive Season: त्योहारों पर सुरक्षा का फुल प्लान! CM YOGI ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | Festive Season

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This