UP Festive Season: आगामी त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में CM Yogi ने स्पष्ट निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी जिलों में सुरक्षा, साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अराजक और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखने और अफवाह, भ्रामक सूचना व भड़काऊ बयान फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने को कहा।
यह भी पढ़ें: Yogi Sarkar Diwali Gift : दिवाली पर CM योगी का बड़ा तोहफा! Ujjwala लाभार्थियों को मिलेंगे ₹648.55







