IPL 2026: लखनऊ में ‘विराट शो’ का जलवा, IPL मुकाबले के लिए टिकट 50 हजार तक पहुंचे

Share This Article

  • 7 मई को इकाना स्टेडियम में LSG बनाम RCB भिड़ंत
  • विराट कोहली की लोकप्रियता से टिकट दरों में उछाल


IPL 2026 : के तहत 7 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला मुकाबला इस बार बेहद खास होने जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जिनकी मौजूदगी ने इस मैच को ‘विराट शो’ में बदल दिया है।

इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले के लिए टिकटों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। आयोजकों के अनुसार, इस मैच के टिकट 2 हजार रुपये से शुरू होकर 50 हजार रुपये तक पहुंच गए हैं। पहले इकाना स्टेडियम में टिकट की दरें 1 हजार से 40 हजार रुपये तक होती थीं। इस बार दर्शकों के जबरदस्त उत्साह को देखते हुए डायनमिक फेयर सिस्टम भी लागू किया गया है, जिसके तहत मैच के करीब आते-आते टिकट की कीमतें और बढ़ सकती हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि टीम को अपने घरेलू मैदान पर लगातार आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में RCB के खिलाफ यह मैच उनके लिए वापसी का सुनहरा अवसर भी है। हालांकि, विराट कोहली की लोकप्रियता के चलते स्टेडियम में दर्शकों का समर्थन RCB के पक्ष में अधिक दिखाई देने की संभावना है।

पिछले साल की तरह इस बार भी इकाना स्टेडियम में कोहली की जर्सी पहने प्रशंसकों की भीड़ देखने को मिल सकती है। 50 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में अब तक कोई भी मैच पूरी तरह हाउसफुल नहीं रहा है। लेकिन आयोजकों का मानना है कि विराट कोहली के कारण यह मुकाबला पूरी तरह भरा रहेगा। खासकर कोलकाता के खिलाफ पिछले मैच में कम दर्शकों की उपस्थिति के बाद इस मुकाबले को लेकर माहौल बिल्कुल अलग रहने वाला है।

शानदार फॉर्म में हैं विराट कोहली
टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद विराट कोहली का क्रेज कम नहीं हुआ है। IPL 2026 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 8 मैचों में 58.50 की औसत और 162.50 के स्ट्राइक रेट से 351 रन बनाए हैं। उनके इस प्रदर्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है और टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP Police Bharti 2026: 1 लाख नए पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This