IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा इतिहास; एक सीजन में रिकॉर्ड 9वीं बार 200+ रन बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

IPL 2026

Share This Article

IPL 2026: पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है। शुक्रवार (22 मई) को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में हैदराबाद ने इतिहास रच दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी के साथ ही SRH दुनिया की पहली ऐसी क्रिकेट टीम बन गई है, जिसने किसी एक टी20 सीरीज या आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 9 बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है।

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ा

इस ऐतिहासिक पारी के साथ ही हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पिछले रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है। गुजरात टाइटंस ने साल 2025 में और पंजाब किंग्स ने साल 2025 व 2026 दोनों ही सीजनों में 8-8 बार 200 प्लस का स्कोर बनाया था।

T20 सीरीज/सीजन में सर्वाधिक 200+ स्कोर बनाने वाली टीमें:

  1. सनराइजर्स हैदराबाद (IPL 2026) – 9 बार

  2. गुजरात टाइटंस (IPL 2025) – 8 बार

  3. पंजाब किंग्स (IPL 2025) – 8 बार

  4. पंजाब किंग्स (IPL 2026) – 8 बार

  5. बर्मिंघम बियर्स (वाइटैलिटी ब्लास्ट 2022) – 7 बार

इसके साथ ही आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 250 प्लस (250+) का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी हैदराबाद के ही नाम है। SRH अब तक कुल 6 बार 250 का आंकड़ा पार कर चुकी है, जो किसी भी अन्य फ्रैंचाइज़ी से दोगुनी है।

यह भी पढ़े: India-US Relations: दिल्ली में पीएम मोदी और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की महा-बैठक

अभिषेक, ईशान और क्लासेन की तिकड़ी का मैदान पर कोहराम

घरेलू दर्शकों के सामने पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत आक्रामक रही। ओपनर ट्रेविस हेड (26 रन) के जल्दी आउट होने के बाद युवा सनसनी अभिषेक शर्मा ने आरसीबी के गेंदबाजों की रिमांड ली और महज 22 गेंदों में 5 छक्कों व 3 चौकों की मदद से 56 रनों की तूफानी पारी खेली।

इसके बाद मैदान पर ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन का चक्रवात आया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए महज 48 गेंदों में 113 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की:

  • ईशान किशन: सलामी बल्लेबाजी से एंकर रोल में आए ईशान ने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए और 46 गेंदों में 8 चौकों व 3 छक्कों की बदौलत 79 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

  • हेनरिक क्लासेन: क्लासेन ने विस्फोटक अंदाज अपनाते हुए जोश हेजलवुड के एक ही ओवर में 27 रन कूट डाले। उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों पर 51 रन (5 छक्के, 2 चौके) जड़कर टीम को 250 के पार पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाई। अंत में नितीश कुमार रेड्डी ने भी 12 गेंदों में नाबाद 29 रन का योगदान दिया।

मैच का नतीजा और पॉइंट्स टेबल का समीकरण

256 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम रजत पाटीदार (56 रन), वेंकटेश अय्यर (44 रन) और क्रुणाल पांड्या (नाबाद 41 रन) के संघर्ष के बावजूद 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। हैदराबाद ने यह मैच 55 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया एसआरएच की तरफ से युवा तेज गेंदबाज एशान मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

NRR बना प्लेऑफ का रोमांच: इस धमाकेदार जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने लीग चरण का अंत 14 मैचों में 18 अंकों के साथ किया है। वर्तमान में आरसीबी, गुजरात टाइटंस और हैदराबाद तीनों ही टीमें 18-18 अंकों पर बराबरी पर हैं, जिसके कारण नेट रन रेट (NRR) के आधार पर ही क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर की शीर्ष टीमों का अंतिम फैसला होगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This