Indirapuram encounter: Ghaziabad के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर वाहन चोर गुड्डू कुमार और छोटू कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कनावनी पुलिया पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया।
कार सवारों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गुड्डू कुमार के पैर में गोली लगी। उसे घायल हालत में अस्पताल भेजा गया। वहीं दूसरे आरोपी छोटू कुमार को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की ब्रेजा कार और अवैध असलहा बरामद किया है।
यह भी पढ़ें: Bareilly: सीबीगंज में पलटा पेट्रोल से भरा टैंकर, रामपुर रोड पर रोका गया ट्रैफिक







