IND vs WI 1st ODI: रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले मुकाबले में भारत ने 296 रनों का टारगेट चेज करते हुए वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। जिसमें विराट कोहली और शुभमन गिल की शानदारी शतकीय पारियों ने 41.4 ओवर में ही मैच खत्म कर दिया। जहां विराट कोहली ने नाबाद 139 रन जड़े वहीं शुभमन गिल 110 रनों की शतकीय पारी के साथ आउट हो गए।
रन चेजिंग में विराट ने रिकी पोंटिंग को पछाड़ा
रविवार को तिरूवनंतपुरम में पहले वनडे मैच में विराट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 88 गेंदों में 10 चौकों और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 139 रन जड़े। विराट ने पहली बार किसी वनडे इनिंग में 9 छक्क लगाए हैं। मैच को भारत ने 41.4 ओवर में खत्म करते हुए 296 रनों को चेज किया, इसी के साथ विराट 112 बार चेज टीम का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया जो अपनी टीम के लिए ऐसा 111 बार ही कर पाए थे। जिसके बाद कोहली अब तीसरे स्थान पर है। वहीं इस विषय में सबसे पहला नाम सचिन तेंदुलकर का है, जो रन चेज में 127 जीतों का हिस्सा रहे, जबकि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 116 मैचों में जीत का हिस्सा रहे।
शुभमन गिल ने भी जड़े 12 चौके
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉच जीत कर पहले गंदबाजी का निर्णय लिया, जिसके बाद वेस्टइंडीज ने 296 रनों का टारेगेट दिया। हालांकि रोहित शर्मा 32 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद गिल 96 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के के साथ 110 रनों की शतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। कोहली और गिल की शानदार जोड़ी ने पारी को संभालते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया जिसके बाद भारत 41.4 ओवर में 300 रन बनाकर मैच खत्म करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त पर है।
यह भी पढ़ें: Asian games 2026: स्क्वैश विमेंस सिंगल्स में Anahat Singh ने जीता सिल्वर, रचा इतिहास
