Jawahar Bhawan Fire : लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग: धुएं के गुब्बार से मचा हड़कंप, राहत काम जारी

Share This Article

Jawahar Bhawan Fire : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके से एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। शहर के बेहद व्यस्त सरकारी दफ्तरों में से एक जवाहर भवन में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। इमारत की ऊपरी मंजिल से उठते धुएं के काले गुब्बार को देखकर आसपास के पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि समय रहते परिसर में मौजूद लोग और कर्मचारी बाहर निकल आए।

अचानक कैंटीन से उठीं आग की लपटें

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना इमारत के ऊपरी हिस्से की है। बताया जा रहा है कि जवाहर भवन की चौथी मंज़िल पर बने कैफेटेरिया और खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय के पास सबसे पहले आग देखी गई। देखते ही देखते आग काफी तेजी से फैलने लगी। दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों ने अपने पास मौजूद अग्निशामक यंत्रों से आग पर काबू पाने की कोशिश भी की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि स्थिति बेकाबू होने लगी और सबको तुरंत सुरक्षित बाहर निकलना पड़ा।

राहत और बचाव कार्य में जुटी पुलिस-प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बिना देरी किए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। चीफ फायर ऑफिसर और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत हरकत में आईं। राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि दफ्तर के सामान और कागजातों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों का क्या कहना है

हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमला और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक खुद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। शुरुआती जांच के आधार पर बताया जा रहा है कि शॉट सर्किट से आग लगी होगी। हालांकि, दमकल विभाग की ओर से जांच के बाद ही आग के सही कारणों का पूरी तरह पता चल सकेगा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था और संसाधनों की समीक्षा की जाएगी ताकि आगे ऐसी घटना दोबारा न हो | लखनऊ के जवाहर भवन में हुए इस हादसे ने एक बार फिर सरकारी इमारतों में फायर सेफ्टी के इंतजामों पर ध्यान खींच दिया है। सही समय पर कर्मचारियों की सूझबूझ और फायर ब्रिगेड की तुरंत कार्रवाई की वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जो कि राहत की बात है।

यह भी पढ़ें: Mathura Police Encounter: मथुरा में लूट और हत्या के 3 आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This