Laddu Gopal Jhula: Janmashtami को लेकर हाथरस में लड्डू गोपाल के लिए खास झूले तैयार किए जा रहे हैं। ब्रज की देहरी कहलाने वाले हाथरस में करीब 100 वर्षों से झूले बनाने की परंपरा चली आ रही है। यहां तांबा, पीतल, एल्युमीनियम और चांदी से बने झूले अपनी खूबसूरत डिजाइन और बारीक कारीगरी के लिए पसंद किए जाते हैं।
इनकी कीमत करीब 200 रुपये से शुरू होकर 2,000 रुपये तक होती है, जबकि कुछ खास झूलों की कीमत हजारों रुपये तक पहुंचती है। कारोबारियों के मुताबिक, झूले बनाने का काम पूरी तरह सीजनल है और इसमें मशीनों के बजाय हाथ से कारीगरी की जाती है। झूलों के अलावा लड्डू गोपाल के सिंहासन, बांसुरी और पूजा सामग्री भी तैयार की जाती है।
यह भी पढ़ें: Varanasi flood: वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर PM Modi ने ली जानकारी
यह भी पढ़ें: Bareilly में 2.47 करोड़ की GST धोखाधड़ी का पर्दाफाश, SIT ने फर्जी ITC गैंग के आरोपी को किया गिरफ्तार







