Gorakhpur Link Expressway Accident: अंबेडकरनगर में बस और ट्रेलर की टक्कर, 4 लोगों की मौत

Gorakhpur Link Expressway Accident

Share This Article

Gorakhpur Link Expressway Accident: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को सुबह तड़के अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र में गोरखपुर लिंकए क्सप्रेस-वे पर वोल्वो बस की आगे चल रहे ट्रेलर से टक्कर हो गई, जिसमें 4 यात्रियों की मौत हो गई है, वहीं 3अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। बस दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही थी, जिस दौरान यह हादसा एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 85 के पास हुआ। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया, जिसमें घायलों को अस्पताल भेजा गया है, पुलिस द्वारा घटना की जांच जारी है।

बस में सवार चार यात्रियों की मौत

जैतपुर थाना क्षेत्र में गोरखपुर लिंग एक्सप्रेस-वे पर वोल्वो बस की टक्कर आगे चल रहे ट्रेलर से हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का बायाँ हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस दौरान बस में सवार 4 यात्रियों की मौत हो गई, जिसमें एक यात्री की पहचान सचिन कुमार (30) के रूप में हुई है, जो बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल

एक्सप्रेस-वे पर वोल्वो बस की आगे चल रहे ट्रेलर से इतनी भीषण टक्कर हुई जिसमें 4 लोगों की मौत के साथ 3 अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी जिसकी पहचान सुमित मिश्रा (33), सुमित आनंद (40) और रिंकू कुमारी (45) के रूप में की गई है।

मौंके पर पुलिस ने पहुंचकर राहगीरों की सहायता से क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। हालांकि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, जिसके बाद स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

यह भी पढ़ें: लवलीना बोरगोहेन ने चीन की बॉक्सर को हराकर जीता गोल्ड, जन्मदिन पर देश को दिया तोहफा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This