Fatehpur में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: Raksha Bandhan से पहले नष्ट कराई 50 कुंतल मिलावटी मिठाई

Fatehpur, Raksha Bandhan

Share This Article

Raksha Bandhan पर्व को देखते हुए Fatehpur में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने मिलावटी व दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सहायक आयुक्त खाद्य -II वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने खागा क्षेत्र के सतनरनैनी स्थित मिठाई निर्माण कारखाने पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 30 कुंतल संदिग्ध व दूषित मिठाई नष्ट कराई और 134 किलो रिफाइंड सोयाबीन तेल सीज किया। वहीं, टीम को मिल्क केक, बर्फी और छेना रसगुल्ला संदिग्ध व दूषित हालत में मिले। साथ ही, पिताम्बरा कोल्ड स्टोरेज में रखी करीब 20 कुंतल मिठाई नष्ट कराई गई।

वहीं, राधानगर स्थित गोदाम से करीब पांच क्विंटल गुलाब जामुन, बर्फी और छेना भी सीज किए गए। विभाग ने पर्व के दौरान लगातार जांच और कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: Gorakhpur encounter: Ramgarh Tal में encounter के बाद दबोचा गया 15 मुकदमों का आरोपी

यह भी पढ़ें: Swine Flu : यूपी समेत 6 राज्यों में H1N1 के मामले, कानपुर के अस्पतालों में बढ़ाई गई निगरानी | DD News Uttar Pradesh 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This