Anti-paper leak bill: PM Modi का वीडियो संदेश, कहा- माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा

Anti-paper leak bill

Share This Article

Anti-paper leak bill: संसद के दोनों सदनों से ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026‘ पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक विशेष वीडियो संदेश जारी किया है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने इस कदम को देश की परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक बेहद जरूरी और बड़ा फैसला बताया है।   

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार कई महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर और नोटिफिकेशन जारी होते ही यह विधेयक देशभर में कानून के रूप में लागू हो जाएगा।

परीक्षा प्रणाली में सुधार 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि पिछले कई दशकों से राज्यों और केंद्र सरकारों के सामने पेपर लीक की गंभीर समस्या बनी हुई थी। बार-बार होने वाली ऐसी घटनाओं से लाखों युवाओं की कड़ी मेहनत पर पानी फिर जाता था और उनके भविष्य के आगे संकट खड़ा हो जाता था। 

इसी स्थिति से निपटने के लिए शिक्षा पद्धति और परीक्षा व्यवस्था में बड़े स्तर पर सुधार करना आवश्यक हो है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब पूरी प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही राज्यों के सुझावों को ध्यान में रखकर फास्ट ट्रैक कोर्ट और स्पेशल टास्क फोर्स जैसी व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। 

सख्त कानून 

PM Modi ने युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी गैंग या पेपर माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसा कि मैंने वादा किया गया था, दोनों सदनों ने अब बेहद कड़े प्रावधानों वाले इस विधेयक को मंजूरी दे दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम ऐसी परिस्थितियों को लंबे समय तक नहीं चलने देंगे। इसी विश्वास के साथ आइए, हम सब मिलकर विकसित भारत के सपनों को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha से भी पास हुआ anti-paper leak bill, जानिए क्या हैं कड़े नियम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This