Etah जिले के निधौली कलां थाना क्षेत्र के किशोरपुर गांव में शराब पीने के बाद तीन युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तीनों युवक महाराष्ट्र में प्राइवेट नौकरी करते थे और त्योहार के चलते अपने गांव लौटे थे। जानकारी के मुताबिक, शराब पीने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
ग्रामीणों ने तीनों को एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी भी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में जहरीली शराब या ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस शराब के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: Varanasi Ropeway: काशी को जल्द मिलेगी रोपवे की सौगात…कैंट से गोदौलिया तक होगा सफर







