UP STF ने लखनऊ के गोमतीनगर से अंतरजनपदीय लुटेरा गिरोह के सदस्य को दबोचा, 3.90 लाख नकद बरामद

UP STF

Share This Article

UP STF: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने राजधानी Lucknow में कृषि उत्पाद और मसाला व्यापारियों के कैश कैरियरों को निशाना बनाकर दिनदहाड़े करोड़ों रुपये लूटने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ की टीम ने इस गिरोह के एक अन्य सक्रिय सदस्य अमृतलाल पाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र स्थित परान का पुरवा (हीरागंज) निवासी अमृतलाल को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित ग्वारी चौराहे के पास से दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लूट की हिस्सेदारी के 3 लाख 90 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।

गौरतलब है कि STF ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बीती 7 और 8 नवंबर को ही इस गैंग के छह अन्य शातिर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था। उस दौरान पकड़े गए आरोपियों के पास से 48 लाख 45 हजार रुपये की भारी नकदी, अवैध हथियार, कारतूस, वारदात में प्रयुक्त गाड़ियां और लूटे गए महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए थे।

STF अधिकारियों के अनुसार, बीते कुछ महीनों से लखनऊ के पॉश इलाकों जैसे गोमतीनगर, विभूतिखंड और आशियाना में कैश कैरियरों से लूट की वारदातें लगातार सामने आ रही थीं। यह गिरोह बेहद शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम देता था। बदमाश पहले व्यापारियों का पैसा लाने-ले जाने वाले कर्मचारियों की बारीकी से रेकी करते थे। मौका मिलते ही वे चार पहिया वाहन से पीड़ित की गाड़ी में टक्कर मारकर उसे गिरा देते थे और फिर लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो जाते थे।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अमृतलाल पाल ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह पहले गुजरात से लखनऊ आने वाले व्यापारियों के कैश कैरियरों को अपने ऑटो से लाने-ले जाने का काम करता था। इसी दौरान उसे कैश कैरियरों के आने-जाने के समय, उनके ठहरने के ठिकानों, रास्तों और वाहनों की सटीक जानकारी हो गई थी। जल्द अमीर बनने के लालच में उसने स्थानीय अपराधी सौरभ यादव और दिनेश चंद्र यादव के साथ मिलकर लूट की साजिश रची।

अमृतलाल ने गिरोह को यकीन दिलाया था कि यह पैसा बिना हिसाब-किताब का होता है, इसलिए व्यापारी डर के मारे पुलिस में शिकायत नहीं करेंगे। इसी योजना के तहत वह मुखबिरी करता था और बदले में लूट की रकम से अपना हिस्सा लेता था।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Law and order review meeting: रात 9 बजे सीएम योगी की बड़ी बैठक, प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This