Hapur की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल मेले में पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
मेला क्षेत्र में घाटों का निर्माण, आरती स्थल, मोबाइल टावर और सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर हेलीपेड का निर्माण भी कराया जा रहा है। पौराणिक महत्व रखने वाले इस मेले में करीब 30 लाख श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए पहुंचने की संभावना है। 26 नवंबर तक चलने वाले मेले में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
यह भी पढ़ें: Gorakhpur में छठ पूजा की खास तैयारी | 327 घाटों पर सफाई, ड्रोन से होगी निगरानी | Chhath Puja 2026







