Swachh Survekshan 2025-26: स्वच्छता की रैंकिंग में लखनऊ का जलवा, देशभर में हासिल किया तीसरा स्थान

Swachh Survekshan 2025-26

Share This Article

Swachh Survekshan 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में 10वें ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ (Swachh Survekshan 2025-26) पुरस्कार प्रदान किए, जिसमें शहरों को उनके स्वच्छता प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान नगर विकास मंत्री एके शर्मा और मेयर सुषमा खर्कवाल ने ग्रहण किया। स्‍वच्‍छता रैकिंग में लखनऊ-गाजियाबाद-वाराणसी (Lucknow-Ghaziabad-Varanasi) को बड़ी उपलब्धि मिली है। राजधानी लखनऊ ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में तीसरा स्थान बरकरार रखा है। वहीं, गाजियाबाद ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

जबकि वाराणसी स्वच्छ रिवर टाउन में देश में तीसरे नंबर पर है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से हर साल स्वच्छ सर्वेक्षण कराया जाता है। इसमें देशभर के शहरों की सफाई व्यवस्था और स्वच्छता के कामकाज के आधार पर रैंकिंग तय होती है। यह सर्वेक्षण का 10वां संस्करण था। इसमें देश के 4,751 से अधिक शहरों को शामिल किया गया। शहरों को 10 मुख्य क्षेत्रों और 43 मानकों पर परखा गया। इस सर्वेक्षण में नागरिकों की भागीदारी को भी अहमियत दी गई। शहरों में सफाई की वास्तविक स्थिति जानने के लिए फील्ड सर्वे किया गया। इसके साथ ही घर-घर कूड़ा कलेक्शन, गीले-सूखे कचरे का अलगाव, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति और शिकायतों के निस्तारण को भी जांचा गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के शहर स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान बना रहे हैं। इन उपलब्धियों को प्रदेश में स्वच्छता, बेहतर कचरा प्रबंधन और नागरिक सहभागिता को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सफलता के रूप में देखा जा रहा है। पुराने डंपिंग स्थलों के कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण कर लखनऊ ने पेश की स्वच्छता की मिसाल। 20 से 25 लाख मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण कर भूमि को दोबारा उपयोगी बनाने की पहल की गई है। जैविक कचरे से खाद और आरडीएफ से औद्योगिक ईंधन तैयार किया जा रहा है।

नगर निगम में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाने के साथ वायु गुणवत्ता सुधारने पर भी जोर। वार्ड स्तर पर लखनऊ के पेपर मिल कॉलोनी के वार्ड-70 ने राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। नुक्कड़ नाटकों और सामुदायिक अभियानों के जरिए नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जा रहा है

वहीं, स्वच्छ सर्वेक्षण में गाजियाबाद यूपी का नंबर वन स्वच्छ शहर बना है। गाजियाबाद ने कचरे को संसाधन में बदलने का मॉडल विकसित किया है। लोनी, डासना और निडोरी के प्लांटों की प्रसंस्करण क्षमता दोगुनी कर 3,650 टन प्रतिदिन की गई। नगर निगम ने 15.5 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे का निस्तारण किया है। 17 मियावाकी फॉरेस्ट में 3.43 लाख पौधे लगाए गए हैं। प्लास्टिक से पाइप, बेंच और वर्टिकल गार्डन तैयार किए जा रहे हैं। महिला स्वयं सहायता समूह गोबर से रूफटॉप कूलिंग पेंट बना रहे हैं। इस नवाचार को ब्लूमबर्ग Philanthropy’s Mayors Challenge-2025 में एक मिलियन डॉलर का अनुदान भी मिला है

इसी तरह, वाराणसी ने गंगा और घाटों की स्वच्छता के लिए विशेष व्यवस्था विकसित की है। शहर के सभी वार्डों में चार डिब्बों के माध्यम से घरों से अलग-अलग श्रेणियों में कचरा एकत्र किया जा रहा है। घाटों की सफाई तीन शिफ्टों में कराई जाती है। पूजा सामग्री को गंगा में जाने से रोकने के लिए ट्विन बिन और अपर्ण कलश लगाए गए हैं। नदी में तैरते कचरे को हटाने के लिए ट्रैश स्किमर और नावों का इस्तेमाल किया जा रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की निगरानी के लिए अधिकारियों को फील्ड वेरिफिकेशन की जिम्मेदारी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Varanasi Ropeway: काशी को जल्द मिलेगी रोपवे की सौगात…कैंट से गोदौलिया तक होगा सफर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This