Gorakhpur में छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के 327 घाटों, पोखरों और तालाबों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
इनमें 24 प्रमुख छठ पूजा स्थल शामिल हैं। नगर निगम की ओर से घाटों पर प्रकाश, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल के साथ गोताखोरों की तैनाती की जाएगी।
ड्रोन कैमरों से घाटों की निगरानी होगी। महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम और महिला पुलिसकर्मियों की व्यवस्था भी की गई है। SSP डॉ. कौस्तुभ ने श्रद्धालुओं से गहरे पानी में जाने और तैरने से बचने की अपील की है।







