Dev Deepawali 2026: देव दीपावली पर काशी में जलेगें 11 लाख दीपक, 500 कर्मचारी संभालेंगे व्यवस्था

Dev Deepawali 2026

Share This Article

Dev Deepawali 2026: देव दीपावली के अवसर पर काशी में भव्य दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 24 नवंबर की शाम गंगा नदी के दोनों किनारों पर 11 लाख दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। दीपों की रोशनी से रामनगर और काशी की ओर स्थित घाट जगमगा उठेंगे। इस आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग, स्वयं सहायता समूहों और जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

34 सेक्टरों में पहुंचाए जाएंगे 11 लाख दीपक

देव दीपावली के आयोजन के लिए गंगा के दोनों तटों पर कुल 34 सेक्टर बनाए गए हैं। इन सभी सेक्टरों में 24 नवंबर की सुबह तक दीपक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दीपकों को निर्धारित स्थानों तक पहुंचाने के लिए इस बार सड़क मार्ग के बजाय नदी के रास्ते का इस्तेमाल किया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से इसके लिए नावों की व्यवस्था की जाएगी, जिनकी मदद से दीपक अलग-अलग घाटों और सेक्टरों तक पहुंचाए जाएंगे।

प्रशासन की योजना के मुताबिक, 23 नवंबर से ही दीपकों को संबंधित सेक्टरों तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। 24 नवंबर की सुबह तक सभी 11 लाख दीपक निर्धारित स्थानों पर पहुंचाने अनिवार्य होंगे, ताकि शाम को दीप प्रज्वलन की तैयारियां समय से पूरी की जा सकें।

500 कर्मचारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

दीपकों को घाटों तक पहुंचाने और निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित तरीके से लगवाने के लिए जिला पंचायत राज विभाग के 500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) आलोक सिन्हा को विभिन्न सेक्टरों तक नाव पहुंचवाने की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा, आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को संबंधित सेक्टरों का प्रभार सौंपा गया है।

घाटों के अनुसार अधिकारियों की तैनाती

प्रशासन की ओर से सेक्टरवार जिम्मेदारियां तय की गई हैं। सेक्टर एक में शक्ति घाट और अघोरेश्वर घाट की व्यवस्था डूडा पीडी तथा एनआरएलएम के उप निदेशक संभालेंगे। सेक्टर दो और तीन में दंडी आश्रम घाट से हनुमान घाट तक दीपकों की व्यवस्था की जिम्मेदारी  डीपीओ को दी गई है।

डोमरी घाट स्थित सेक्टर की जिम्मेदारी जिला युवा कल्याण अधिकारी को सौंपी गई है। वहीं, सेक्टर पांच से सात तक सतुआ बाबा आश्रम घाट में जिला विद्यालय निरीक्षक व्यवस्था देखेंगे। इसके अलावा, सेक्टर आठ से 14 तक कटेसर घाट, कोदोपुर घाट और बलुआ घाट में दीपकों की आपूर्ति एवं सजावट का काम बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) की निगरानी में होगा। शेष 20 सेक्टरों के लिए भी इसी तरह अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।

24 नवंबर की शाम दिखेगा दीपोत्सव का भव्य नजारा

प्रशासन का पूरा जोर निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने पर है। 24 नवंबर की शाम जब गंगा के दोनों किनारों पर एक साथ 11 लाख दीपक प्रज्वलित होंगे, तब काशी और रामनगर के घाट रोशनी से जगमगा उठेंगे। दीपों की जगमगाहट गंगा के जल में भी प्रतिबिंबित होगी, जिससे पूरे क्षेत्र में दीपोत्सव का आकर्षक दृश्य देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: FICCI के मंच से PM मोदी का बड़ा संदेश, हर बड़े निवेश का आधार हो ‘इंडिया फर्स्ट’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This