Colombia Earthquake : कोलंबिया भूकंप के मलबे में रोता मिला मासूम, शख्स की गोद में सुरक्षित देख भावुक हुई दुनिया । DD News Uttar Pradesh

Share This Article

Colombia Earthquake :  हाल ही में कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप की तबाही के बीच एक ऐसा चमत्कार सामने आया है जिसने दुनिया भर के लोगों की आंखें नम कर दी हैं। कैली शहर में एक बहुमंजिला इमारत के मलबे के नीचे से एक नवजात बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन का भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर मलबे को हाथों से हटाते हुए मासूम की जान बचाते दिख रहे हैं।

मलबे के अंदर से आई आवाज— ‘मेरे साथ एक बच्चा है’

कोलंबिया में 10 अगस्त को आए भीषण भूकंप के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। इस हादसे में अब तक 181 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,595 से अधिक लोग घायल हैं। सीबीएस न्यूज (CBS News) की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रायन ओसोरियो जुलुआगा नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने फेसबुक पर रेस्क्यू का यह वीडियो साझा किया। वीडियो में जब लोग कैली शहर की एक ढही हुई इमारत का मलबा हटा रहे थे, तब अंदर दबे एक व्यक्ति से पूछा गया कि क्या वह अंदर अकेला है। इस पर उस शख्स ने धीमी और असहाय आवाज में कहा कि उसके साथ एक छोटा बच्चा भी है।

हाथों से मलबा हटाकर नवजात को निकाला गया सुरक्षित

यह सुनते ही वहां मौजूद लोग मुस्तैदी से अपने हाथों से ही कंक्रीट और मलबा हटाने लगे। तभी मलबे के भीतर से मासूम बच्चे के रोने की आवाज गूंज उठी। एक अन्य वीडियो में दिखा कि एक घायल शख्स, जिसका निचला शरीर मलबे में फंसा हुआ था और हाथ खून से सने थे, वह अपनी गोद में उस नवजात को संभाले हुए था। लोगों ने बेहद सावधानी से बच्चे को उसके हाथों से लिया और सुरक्षित बाहर निकालकर पैरामेडिक्स के हवाले किया। बच्चे के सही-सलामत बाहर आते ही वहां मौजूद सभी लोग खुशी से झूम उठे।

प्रत्यक्षदर्शी जुलुआगा ने बयां किया भयानक मंजर

रेस्क्यू टीमों ने बच्चे को सुरक्षित निकालने के बाद उसे पकड़कर रखने वाले व्यक्ति को भी कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला। वीडियो पोस्ट करते हुए जुलुआगा ने लिखा कि कोई भी इंसान इतनी बड़ी प्राकृतिक आपदा और अचानक आई तबाही के लिए तैयार नहीं होता। उन्होंने बताया कि वे घटना स्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में शामिल थे और उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर कई जिंदगियां बचाने में अपना योगदान दिया।

Read more : UP Roadways Special Bus : बहनों के लिए यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, 26 से 31 अगस्त तक चलेंगी अतिरिक्त बसें । DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This