CM Yogi Pilibhit visit: श्रीराम कथा समापन समारोह में राम मंदिर विरोधियों और रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों पर साधा निशाना

CM Yogi Pilibhit visit

Share This Article

CM Yogi Pilibhit visit: पीलीभीत के नूरानपुर स्थित श्री शंकर मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ जी महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने संतों का अभिवादन किया और कथा व्यासपीठ को नमन किया।

इस दौरान उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग कहते थे कि वहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, आज उसी स्थान पर भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हैं। उन्होंने रामभक्तों पर गोली चलवाने और मंदिर निर्माण का विरोध करने वालों पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने सनातन संस्कृति और राम मंदिर आंदोलन के संघर्ष को याद किया।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ समस्याएं दीं पर राम भक्तों कि यह सरकार आने के बाद श्रद्धालुओं को सुविधाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने 7 तारीख को होने वाले दीपोत्सव के बारे में बात करते हुए कहा कि भगवान राम के आगमन के आनंद में दिए जलाए जाएंगे। ये दीये सिर्फ पूजा-पाठ या परंपरा का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि देश और राज्य की प्रगति की बुनियाद भी तय करते हैं।

उनका कहना था कि मंदिर जाने से हमारे अंदर की कड़वाहट और नकारात्मक भावनाएं दूर होती हैं। ज्ञान और सही सोच हमेशा आस्था और श्रद्धा रखने वालों को ही मिलती है, जबकि मन में नकारात्मकता रखने वाले लोग हमेशा असंतुष्ट ही रहते हैं। आज पूरे देश के लोग एक बदलते और मजबूत भारत को देख रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पहले जो सरकारी फंड भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था, आज उसी पैसे का इस्तेमाल धार्मिक स्थलों के विकास, बेहतर सड़कों और गरीब परिवारों को मुफ्त अनाज देने में किया जा रहा है। यही सच्चा रामराज्य है, जहां किसी भी व्यक्ति के साथ फर्क किए बिना सरकारी योजनाओं का फायदा सीधे जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति ने हमेशा देश में उग्रवाद और अशांति को बढ़ावा दिया है, जबकि वर्तमान सरकार का मकसद किसी का तुष्टिकरण नहीं, बल्कि हर नागरिक को संतुष्ट और सशक्त बनाना है।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad News : गाजियाबाद में पटाखों की बिक्री के लिए 11 स्थान तय, जानें कहां मिलेंगे ग्रीन क्रैकर्स

यह भी पढ़ें: Banke Bihari Temple : वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में VIP दर्शन के नियम बदले, बिना पर्ची नहीं मिलेगी एंट्री

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This