CM Yogi Letter: विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) के खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के नाम एक प्रेरक चिट्ठी (Yogi Ki Pati) लिखी है। इस चिट्ठी के जरिए उन्होंने युवाओं को अपने हुनर को पहचान कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि राज्य के युवा किसी न किसी हुनर से जुड़ेंगे, तो इससे न केवल उनका अपना भविष्य संवरेगा, बल्कि प्रदेश की प्रगति को भी एक नई रफ्तार मिलेगी।
CM Yogi की चिट्ठी की प्रमुख बातें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी चिट्ठी में सनातन संस्कृति और रामायण के रामसेतु निर्माण का उदाहरण दिया। उन्होंने लिखा कि हमारी सांस्कृतिक चेतना में हमेशा से विज्ञान, शिल्प और नवाचार का विशेष महत्व रहा है, जो हमें सिखाता है कि सही कौशल के साथ कोई भी काम असंभव नहीं है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े एक उदाहरण का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे केवल 20 हजार रुपये से शुरू हुआ एक फर्नीचर व्यवसाय आज लाखों के टर्नओवर तक पहुंच चुका है। सीएम ने छात्रों को सलाह दी कि वे पढ़ाई के साथ-साथ अपनी पसंद का कम से कम एक कौशल जरूर सीखें, क्योंकि हुनर इंसान को सिर्फ नौकरी ढूंढने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला भी बनाता है।
विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day)
कौशल दिवस के इस अवसर पर राज्य सरकार ने ‘कौशल सेतु’ और ‘कौशल सारथी’ जैसी नई पहलों की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश को कौशल प्रदेश बनाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ (ODOP) योजना के जरिए स्थानीय और पारंपरिक कारीगरों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। इसके अलावा, राज्य के MSME सेक्टर के माध्यम से लगभग 4 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार हुए हैं। ‘स्किल फॉर जीरो पॉवर्टी’ जैसी योजनाओं से गरीब परिवारों के युवाओं को भी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
यूपी की एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि युवाओं का कौशल विकास ही उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर (1 trillion dollar) की अर्थव्यवस्था बनाने का मुख्य आधार है। आज UP तेजी से आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और AI हब के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। ‘टेक युवा-समर्थ युवा’ और ‘सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान‘ के जरिए नई पीढ़ी को भविष्य की आधुनिक तकनीकों से जोड़ा जा रहा है। सीएम योगी ने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं इन योजनाओं का लाभ उठाएं और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें, ताकि विकसित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का सपना साकार हो सके।
यह भी पढ़ें: CM Yogi Barabanki Visit: बाराबंकी को मिली 542 करोड़ की सौगात







