Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित यूपी जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 (UP GCC Innovation Summit 2026) का उद्घाटन किया। सरकार ने वर्ष 2031 तक प्रदेश में 500 से अधिक GCC सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। यूपी को वैश्विक कंपनियों के लिए निवेश और कारोबार का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में GCC समिट का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ के सेंट्रम होटल में GCC समिट का उद्घाटन किया। इस दौरान CM Yogi की मौजूदगी में MOU का आदान-प्रदान भी हुआ। समिट में प्रदेश में वैश्विक नवाचार, तकनीकी विकास और निवेश की संभावनाओं को गति देने पर फोकस किया गया।
यूपी में वैश्विक नवाचार और निवेश को नई गति
– यूपी सरकार ने वर्ष 2031 तक प्रदेश में 500 से अधिक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) स्थापित करने का लक्ष्य रखा है
– GCC ऐसे केंद्र होते हैं, जहां बहुराष्ट्रीय कंपनियां टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, वित्तीय सेवाओं
– रिसर्च और अन्य कारोबारी गतिविधियों का संचालन करती हैं
– (जानकारी के मुताबिक) प्रदेश में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं, सेमीकंडक्टर, इंजीनियरिंग, विनिर्माण
– स्वास्थ्य सेवा, टेक्नोलॉजी और डिजिटल सेवाओं जैसे क्षेत्रों में 200 से अधिक GCC पहले से संचालित हैं
– सरकार नए निवेश आकर्षित करने के साथ मौजूदा केंद्रों का विस्तार भी चाहती है
इस समिट का उद्देश्य प्रदेश में निवेश बढ़ाना, युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर पैदा करना और यूपी को वैश्विक कंपनियों के कारोबार से जोड़ना है। सरकार को उम्मीद है कि जीसीसी सेंटर के विस्तार से प्रदेश में नई तकनीक को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही, इससे उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में भी मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Kanpur: CM Yogi ने कानपुर के बिल्हौर और बिठूर को दी 411 करोड़ की सौगात







