उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज Ghaziabad में एक जन सभा को संबोधित करते हुए राजनगर एक्सटेंशन में केडब्ल्यू 6 से गोल्डन ब्लू फार्महाउस तक लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर एक पदयात्रा की। जनसभा को योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- उनकी स्थिति बार-बार फेल होने वाले उस लड़के जैसी हो गई है, जो हर बार अपनी नाकामी का नया बहाना बनाता है।
चुनाव जीतने पर ये अपनी मेहनत का श्रेय लेते हैं और हारने पर EVM को दोषी ठहराते हैं। CM Yogi ने कहा कि सपा सरकार के समय बरेली, संभल, बुलंदशहर, मेरठ और सहारनपुर में दंगे हुए। उस समय कहावत थी- ‘जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो उसमें बैठा है कोई कुख्यात गुंडा।’ उन्होंने कहा- ‘देख सपाई, बिटियां घबराईं। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 1984 को दिल्ली की सड़कों पर हिंदू और सिख समुदायों के बीच तनाव पैदा हुआ था। इसी तारीख को कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में चुनाव आयोग के खिलाफ रैली की।
यह भी पढ़ें: Bareilly में वोटर लिस्ट से 26 मतदाताओं के नाम काटने का मामला
यह भी पढ़ें: Ayodhya Deepotsav 2026: दीपोत्सव के लिए सजकर तैयार रामनगरी अयोध्या आज से 5 दिवसीय दीपोत्सव का आगाज







