CM योगी ने गोरखपुर को दी बड़ी सौगात: तारामंडल क्षेत्र में 14 करोड़ की लागत से बने 2-लेन ब्रिज का किया उद्घाटन

cm yogi

Share This Article

CM योगी आदित्यनाथ ने आज 05 मई को अपनी कर्मभूमि गोरखपुर को एक और बड़ी सौगात दी है। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की तपोभूमि गोरखपुर में विकास का नया अध्याय लिखते हुए, CM योगी ने तारामंडल क्षेत्र में 14 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नवनिर्मित 2-लेन ब्रिज का लोकार्पण किया। इस उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन बेहद सुगम हो गया है।

इस अवसर पर CM योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा, “आज जो भी गोरखपुर आता है, वह यहां के विकास को देखकर अचंभित और प्रफुल्लित होता है।” वास्तव में, पिछले कुछ वर्षों में ‘डबल इंजन’ सरकार की नीतियों के कारण गोरखपुर का तेजी से कायापलट हुआ है। कभी उपेक्षा का शिकार रहने वाले इस शहर में आज चौड़ी सड़कें, फ्लाईओवर और अत्याधुनिक सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो इसके महानगर बनने के सफर को दर्शाती हैं।

2-लेन ब्रिज से सुधरेगी यातायात व्यवस्था

तारामंडल क्षेत्र गोरखपुर का एक तेजी से विकसित होता हुआ आवासीय और व्यावसायिक इलाका है, जहाँ आबादी के साथ-साथ यातायात का दबाव भी लगातार बढ़ रहा था। 14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस 2-लेन ब्रिज से यहाँ की यातायात व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार होगा। स्थानीय निवासियों का मानना है कि इस पुल के चालू होने से आवाजाही में लगने वाला समय कम होगा और क्षेत्र के व्यापारियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

CM योगी के कार्यकाल मे सुशासन और विकास का संगम

CM योगी के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के सुधार और (Infrastructure Development का सीधा असर गोरखपुर में देखने को मिल रहा है। माफियाराज के खात्मे के बाद शहर में हुए विकास कार्यों ने इसे राज्य के सबसे तेजी से बढ़ते और आधुनिक शहरों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। यह ब्रिज इसी दूरदर्शी विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

यह भी पढ़े: CM योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 मई को चित्रकूट में रखेंगे डिफेंस कॉरिडोर की आधारशिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This