Mathura News: वृंदावन के गुरुकुल में हादसा, पानी के टैंक में जहरीली गैस से 4 छात्रों की मौत

Mathura News

Share This Article

Mathura News: मथुरा के वृंदावन में चैतन्य विहार स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में मंगलवार देर रात सबमर्सिबल पानी के टैंक की सफाई करने उतरे चार छात्रों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि एक छात्र की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया है, जिसके बाद जिलाधिकारी और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे और गुरुकुल में रह रहे बच्चों से घटना की जानकारी ली। जिलाधिकारी सीपी सिंह के अनुसार, गुरुकुल में करीब 12 फीट गरहे सबमर्सिबल पानी के टैंक से बदबू आने पर गुरुकुल के छात्र उसकी सफाई के लिए उतरे थे।

जहरीली गैस (Toxic gas) बनी छात्रों की मौत का कारण

मंगलवार को गुरुकुल के छात्रों को अंडरग्राउंड वॉटर टैंक की सफाई के लिए लगाया गया था, जिसमें से बदबू आ रही थी। पहले बाल्टियों से पानी निकाला गया, जिसके बाद सफाई के लिए एक छात्र टैंक में उतरा और अंदर मौजूद जहरीली गैस के असर से वह बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसको बचाने के लिए एक-एक करके चार अन्य छात्र भी टैंक में उतरे, जिस दौरान वे भी बहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें टैंक से निकालकर अस्पताल में भर्ती करावया गया।

इस हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई, जिनकी पहचान मनु कटारे (24) जबलपुर, देवेश शर्मा (17) विदिशा, आर्यन (18) कौशांबी, विशू (18) मेरठ के रूप में हुई है। वहीं रुद्राक्ष नाम के एक छात्र की हालत गंभीर है, जिसका उपचार चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

हादसे के बाद अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए, गंभीर रूप से घायल रुद्राक्ष के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है, जिसके बाद सीएम योगी ने घटना पर दुख जताते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

यह भी पढ़ें:Cabinet Decisions: ट्रांसपोर्ट और छोटे कारोबारियों के लिए सरकार का बड़ा कदम, जानिए कैसे होगा फायदा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This