CM Yogi: सीएम योगी ने किया 25 लाख टैबलेट वितरण के दूसरे चरण का आगाज, 50 हजार से अधिक छात्रों को बांटे टैबलेट

CM Yogi

Share This Article

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। जनजातीय गौरव दिवस के विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल से प्रदेश भर में 25 लाख टैबलेट बांटने के दूसरे चरण की शुरुआत की। इस भव्य कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के चार प्रमुख जिलों के विद्यार्थियों को डिजिटल उपकरणों की सौगात मिली है।

चार जिलों के 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिला लाभ

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत आयोजित इस समारोह में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के 300 शैक्षणिक संस्थानों के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कुल दो करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट उपलब्ध कराने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए चलाए गए पहले चरण में 60 लाख से अधिक विद्यार्थियों को पहले ही टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं, और अब दूसरे चरण में 25 लाख टैबलेट वितरित करने का अभियान शुरू किया गया है।

भगवान बिरसा मुंडा और अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी प्रेरणा

इस अभियान के शुभारंभ के लिए 15 नवंबर की तिथि चुनने के पीछे के महत्व को रेखांकित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है। उन्होंने स्मरण कराया कि मात्र 25 वर्ष की आयु में बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया था। जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अध्याय है। इसी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर 2021 को इस योजना की नींव रखी गई थी। कोरोना काल के दौरान जब कोविड प्रतिबंधों के चलते शिक्षण कार्य और परीक्षाएं बाधित हो रही थीं, तब विद्यार्थियों की पढ़ाई निरंतर जारी रखने के उद्देश्य से सरकार ने युवाओं को तकनीक से जोड़ने का यह निर्णय लिया।

संसाधनों के अभाव में नहीं रुकेगी किसी युवा की प्रतिभा

कार्यक्रम के दैरान मुख्यमंत्री ने भारत और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश की विशाल युवा आबादी की शक्ति पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी क्षमता को पहचानें और कठिन परिश्रम के बल पर आगे बढ़ें। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार चाहती है कि संसाधनों की कमी के कारण किसी भी युवा की प्रतिभा दबने न पाए।

नवमतदाताओं से लोकतंत्र को सशक्त बनाने की अपील

सीएम योगी ने युवाओं को उनके संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने विशेष रूप से उन युवाओं से अपील की जो एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य पंजीकृत कराएं। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतांत्रिक प्रणाली को सुदृढ़ करने का माध्यम है। किसी अपात्र व्यक्ति का मतदाता बनना वास्तविक पात्र नागरिक के अधिकारों का हनन है, इसलिए युवाओं को अपने अधिकार और जिम्मेदारी दोनों के प्रति सजग रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Janjatiya Gaurav Diwas 2026: जनजातीय चेतना और भगवान बिरसा मुंडा का कुशल नेतृत्व

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This