CM Yogi Ayodhya visit: 245 करोड़ की सौगात और विपक्ष पर तीखा हमला

CM Yogi Ayodhya visit

Share This Article

CM Yogi Ayodhya visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहाँ के विकास को रफ्तार देने के लिए 245 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या के कायाकल्प और राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर अपनी सरकार का संकल्प दोहराया।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बड़ा बयान

हाल ही में चर्चा में आए राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर बोलते हुए सीएम योगी ने स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रकरण की एसआईटी (SIT) जांच चल रही है और जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मंदिर के खजाने में गड़बड़ी करने वाले दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

CM Yogi Ayodhya visit

विपक्ष पर साधा निशाना

सपा पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि अयोध्या को वैश्विक पहचान मिले। उन्होंने अतीत की याद दिलाते हुए कहा कि रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाले आज हमें उपदेश दे रहे हैं।

सीएम योगी का यह दौरा साफ करता है कि सरकार अयोध्या के विकास और मंदिर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी। एसआईटी जांच के भरोसे से श्रद्धालुओं को भी जल्द सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Lakhimpur-Kheri पुलिस मालखाना प्रकरण: 19 साल पुराने जेवर गायब होने के मामले में पुलिस ने लगाई फाइनल रिपोर्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This