Neet paper leak: CM Dhami ने पेपर लीक पर PM के फैसले का किया स्वागत, बताया छात्रों के हित में कदम

Neet paper leak

Share This Article

Neet paper leak: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया वीडियो संदेश पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। देहरादून में मीडिया से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश दिखाता है कि केंद्र सरकार देश के युवाओं और छात्रों के प्रति कितनी गंभीर और चिंतित है।

उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार जिस तरह से छात्रों की समस्याओं का समाधान कर रही है, उससे युवाओं का विश्वास और मजबूत हुआ है।

देश के ज्वलंत मुद्दों पर पीएम मोदी का सख्त रुख

CM Pushkar Singh Dhami ने कहा कि आजादी के बाद देश में युवाओं, गरीबों और जनहित से जुड़े कई बड़े और जटिल मुद्दे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ इन समस्याओं को समझा, बल्कि कठोर कड़े कदम उठाकर उन्हें जड़ से खत्म करने का काम भी किया है।

उन्होंने कहा कि paper leak जैसे गंभीर मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और नया कानून व कड़े प्रावधान लाने की बात कही है।

Fast Track Court  से बढ़ेगा छात्रों का आत्मविश्वास

पेपर लीक मामलों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने के फैसले का स्वागत करते हुए सीएम धामी ने कहा कि यह निर्णय भविष्य की परीक्षाओं के लिए नया रास्ता तैयार करेगा।

इससे परीक्षाओं में नकल और धांधली की गुंजाइश खत्म होगी। जब व्यवस्था साफ-सुथरी होगी, तो युवाओं को अपनी योग्यता और प्रतिभा के दम पर चुने जाने का पूरा मौका मिलेगा।

Uttarakhand के विकास में वनों की भूमिका

वन्यजीवों और जंगलों से जुड़े कार्यक्रमों पर बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड का 70 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा वनों से ढका है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के विकास का रास्ता वन विभाग से होकर ही गुजरता है। इस तरह की बैठकों और चर्चाओं से राज्य की विकास योजनाओं को नई रफ्तार मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Neet paper leak सुप्रीम कोर्ट सुनवाई: केंद्र सरकार का बड़ा आश्वासन, सुधारों की बनेगी योजना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This