
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मु ने सौंपे पद्म पुरस्कार; दिवंगत धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने लिया सम्मान
Padma Awards 2026: देश की कला, खेल, व्यापार और सार्वजनिक सेवा को अपनी अनूठी आभा से सींचने वाले महानायकों के सम्मान में आज राष्ट्रपति भवन का गणतंत्र मंडप ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भव्य नागरिक अलंकरण समारोह में देश की कई महानतम विभूतियों को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार 2026 से अलंकृत किया।






