Budaun weather update: तेज आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, हादसों में 4 लोगों ने गंवाई जान

Share This Article

Budaun weather update: उत्तर प्रदेश के Budaun से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। सोमवार देर शाम इलाके में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज आंधी और उसके बाद हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दी, लेकिन यह राहत कुछ ही पलों में आफत में बदल गई। इस अचानक आए तूफान की वजह से जिले के अलग-अलग हिस्सों में हुए दर्दनाक हादसों में चार लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल हुए हैं।

Budaun weather update

पेड़ और ट्रांसफार्मर गिरने से हुए बड़े हादसे

Budaun शहर के गद्दीचौक के पास आंधी के दौरान एक बड़ा पेड़ सड़क किनारे खड़े ऑटो पर अचानक गिर गया। इस हादसे में ऑटो में सवार 23 साल की युवती शवा अलीम की गंभीर चोटें आने की वजह से मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक बुरी तरह घायल हो गया।

दूसरी तरफ, हजरतपुर इलाके के जमालपुर गांव में एक और दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां एक खेत में बने ट्यूबवेल के पास बनी झोपड़ी पर भारी-भरकम बिजली का ट्रांसफार्मर और उसका पोल उखड़कर गिर गया। हादसे के वक्त झोपड़ी के अंदर 11 साल का मासूम विशेष और उसकी 5 साल की बहन अनामिका बैठे थे। झोपड़ी ढहने और मलबे में दबने के कारण दोनों भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा उसावा क्षेत्र में एक युवक अपनी छत पर टिनशेड ठीक करने गया था, जो तेज हवा के झोंके के कारण नीचे गिर गया और अस्पताल ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया।

Budaun weather update

पीड़ित परिवारों को मिलेगी सरकारी मदद

Budaun में आंधी बारिश के बाद बिगड़े हालातों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। जिलाधिकारी अवनीश राय ने इन हादसों की पुष्टि करते हुए बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सरकार के नियमों के मुताबिक, इन सभी मृतकों के आश्रितों को उत्तर प्रदेश प्राकृतिक आपदा राहत कोष के तहत जल्द से जल्द उचित आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी ताकि इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों को थोड़ी राहत मिल सके।

Budaun weather update

प्रकृति का यह रूप वाकई बेहद दुखद है, जिसने कुछ ही मिनटों में कई हंसते-खेलते परिवारों को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में ऐसे ही बदलते मौसम को देखते हुए लोगों से तेज हवा और आंधी के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: up weather update : उत्तर प्रदेश में माैसम का अलग अलग रंग देखने को मिल रहा है, जानिए आपके शहर का हाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This