Kanpur में Thailand की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने कारोबारी मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि इरफान ने खुद को अविवाहित बताकर उससे शादी की और बाद में अलग-अलग वजहों से करीब 60 लाख रुपये ले लिए। महिला का यह भी आरोप है कि रकम लौटाने के लिए उसने धर्म परिवर्तन और भारत में उसके साथ रहने की शर्त रखी। महिला के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए करीब चार साल पहले उसकी इरफान से जान-पहचान हुई थी।
कारोबार के सिलसिले में इरफान का थाईलैंड आना-जाना था। मुलाकातों के बाद दोनों के बीच करीबी बढ़ी और महिला का दावा है कि करीब दो साल पहले दोनों ने थाईलैंड में स्थानीय रीति-रिवाज से विवाह किया। शादी के बाद भी इरफान थाईलैंड आता रहा। महिला का आरोप है कि इसी दौरान अलग-अलग कारोबारी जरूरतों का हवाला देकर उससे रकम ली गई और कुल मिलाकर करीब 60 लाख रुपये उसके पास चले गए। जब महिला ने पैसे वापस करने को कहा तो कथित तौर पर इरफान ने उससे भारत आकर उसके साथ रहने और इस्लाम धर्म अपनाने की बात कही।
