Budaun में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ (Sewa sankalp abhiyan) के तहत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। बदायूं के इस्लामिया इंटर कॉलेज और बिल्सी के अंबियापुर में हुए आयोजन में विभिन्न समाजों के 691 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता समेत जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर शुभकामनाएं दीं। B.L Verma ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहारा है। उन्होंने कहा कि योजना के जरिए जरूरतमंद परिवारों को सम्मान के साथ बेटियों का विवाह कराने में सहयोग मिलता है और शादी के खर्च का बोझ कम होता है।
यह भी पढ़ें: UP Election 2027: Gorakhpur में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर BJP का मंथन, बैठकों का दौर शुरू
यह भी पढ़ें: PM Modi आज 20वें रोजगार मेले में होंगे शामिल, 51 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र







