PM Modi rojgar mala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 20वें रोजगार मेले (20th rojgar mela) में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। इस दौरान वह विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 51 हजार से अधिक नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेले को प्रधानमंत्री वर्चुअली संबोधित भी करेंगे। नवनियुक्त अभ्यर्थी राजस्व, रेल, गृह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वित्तीय सेवाओं और रक्षा समेत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सेवाएं देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, 20वें रोजगार मेले के साथ अब तक करीब 12 लाख 75 हजार युवाओं को सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति पत्र दिए जा चुके होंगे। रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
यह भी पढ़ें: 20th Rozgar Mela: 51,000 से अधिक युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, जानिए नौकरी का नया अपडेट







