Swami Haridas Mahotsav Vrindavan: मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार शाम स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी हरिदास जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन से हुई। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किया।
अपने संबोधन में उन्होंने ब्रजभूमि और स्वामी हरिदास जी की भक्ति एवं संगीत परंपरा को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वामी हरिदास ने भारतीय संगीत को विशिष्ट पहचान दी और उनकी साधना से ठाकुर बांके बिहारी जी के प्राकट्य की परंपरा जुड़ी है। विधायक श्रीकांत शर्मा ने भी स्वामी हरिदास की संगीत साधना और ब्रज की आध्यात्मिक परंपरा को याद किया। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें: Budaun में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 691 जोड़ों का विवाह संपन्न
यह भी पढ़ें: UP Election 2027: Gorakhpur में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर BJP का मंथन, बैठकों का दौर शुरू







