Agra: कैबिनेट मंत्री Bhupendra Singh Chaudhary ने केंद्र सरकार के12 वर्ष पूरे होने पर की समन्वय बैठक

Agra

Share This Article

Agra: उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री और आगरा जिले के प्रभारी मंत्री Bhupendra Singh Chaudhary बृहस्पतिवार को Agra पहुंचे। उन्होंने जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के सफल 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना और उनकी समीक्षा करना था।

Agra में अभियानों की शुरुआत

बैठक के दौरान आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने एक प्रजेंटेशन के जरिए आगामी 21 जून तक चलने वाले विशेष कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिले में इस दौरान सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान अभियान चलाया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने प्रशासन और संगठन को आपसी तालमेल के साथ काम करने को कहा।

Agra

पौधरोपण और जन-जागरूकता कार्यक्रम

बैठक में पर्यावरण को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया। इसके तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। इसके बाद 8 से 14 जून तक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम होंगे, जहां पात्र लोगों को मौके पर ही योजनाओं से जोड़ा जाएगा। 14 से 16 जून तक सभी ब्लॉकों में स्वास्थ्य मेले और जन-कल्याण शिविर लगेंगे, जिनमें आयुष्मान भारत और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के साथ इस अभियान का समापन होगा।

सरकार के 12 साल पूरे होने पर आगरा में आयोजित होने वाले ये कार्यक्रम आम जनता को सीधे सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम करेंगे। प्रभारी मंत्री की इस समीक्षा के बाद प्रशासन अब पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गया है।

यह भी पढ़ें: Gyan Bharatam Mission और पर्यटन को लेकर CM Yogi की बड़ी बैठक, UP को मिलेगी नई वैश्विक पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

आपके क्षेत्र में सबसे मजबूत दल कौन है?
  • Add your answer

Also Read This