आमतौर पर अभिभावक अपने बच्चों को निजी संस्थानों में पढ़ाना पसंद करते हैं, लेकिन Bareilly की आकांक्षा सिंह ने साबित कर दिया कि सरकारी संस्थानों से भी बेहतर शिक्षा हासिल कर उज्ज्वल करियर बनाया जा सकता है। आकांक्षा ने ITI सीबीगंज से स्टेनोग्राफी ट्रेड (Stenography Trade) में प्रशिक्षण लिया और मिनिस्टरियल ट्रेड में प्रथम स्थान हासिल किया। अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में ASI (मिनिस्ट्रियल) भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की और सरकारी सेवा के लिए चयनित हुईं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। आकांक्षा सरकार की युवाओं को रोजगार से जोड़ने की मुहिम की सराहना करती हैं। उनका कहना है कि सरकारी संस्थानों में मिलने वाले प्रशिक्षण और मार्गदर्शन का लाभ उठाकर युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। आकांक्षा की सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat: देश में कुपोषण के खिलाफ जन-आंदोलन की PM Modi ने की तारीफ
यह भी पढ़ें: Varanasi में सुनी गई PM Modi की ‘Mann Ki Baat’ की 138वीं कड़ी | Mann Ki Baat 138th Episode

