बाराबंकी पुलिस कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर समेत 9 शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी और लूट का बड़ा खुलासा

Share This Article

बाराबंकी पुलिस कार्रवाई :  उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने मिलकर एक शातिर हिस्ट्रीशीटर समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की मोटरसाइकिलें, नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और तमंचा बरामद किया है। इस कार्रवाई से जिले में हुई कई पुरानी चोरी और लूट की घटनाओं का सफल खुलासा हो गया है। आइए जानते हैं किस थाने की पुलिस को क्या कामयाबी मिली।

माती पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अंकुल यादव को दबोचा

माती थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान क्षेत्र के चर्चित हिस्ट्रीशीटर अंकुल यादव उर्फ ‘जंगली’ (निवासी टिकरिया) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, नकदी और एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बरामद हुई बाइक लखनऊ के चिनहट इलाके से चोरी की गई थी। एसएचओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अंकुल के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में 12 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

बड्डूपुर पुलिस ने 4 शातिर चोरों को भेजा जेल

चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए बड्डूपुर पुलिस ने सीतापुर जिले के महमूदाबाद (भोलेपुरवा सेमरा) के रहने वाले चार चोरों—संतोष उर्फ संतराम रावत, बिहारी रावत, राकेश और रामचंद्र को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 16 हजार रुपये नकद और चोरी के जेवरात मिले हैं। पूछताछ में पता चला कि इन्होंने 20 जुलाई को बड्डूपुर के अल्लापुर भखरौली और 22 अप्रैल को देवा क्षेत्र के मुन्तुरवा में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

रामनगर और कोतवाली पुलिस को भी मिली सफलता

रामनगर थाना पुलिस ने लूट के एक मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी चंदन लोनिया (निवासी बरातीलाल पुरवा) को गिरफ्तार किया है। उसने 17 जुलाई को बसंतपुर के पास एक महिला से जेवरात और पैसे लूटे थे। पुलिस ने उसके पास से लूट के जेवर, 3700 रुपये और एक बाइक बरामद की है। वहीं, कोतवाली नगर पुलिस ने राजपुरम स्थित एक अस्पताल से 25 जुलाई को बाइक चुराने वाले आशीष गौतम और दशरथ को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

फतेहपुर में बकरियां चुराने वाले दो आरोपी हत्थे चढ़े

फतेहपुर थाना पुलिस ने स्थानीय जनता के सहयोग से दो शातिर चोरों, मोहम्मद शानू (निवासी मदनपुर) और मोहम्मद निजामुद्दीन (निवासी चक काजीपुर) को धर दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई दो बकरियां और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

Guru Purnima : गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी का भावुक पत्र, गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षक सम्मान पर कही बड़ी बातें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This