GUJARAT: बनासकांठा में भीषण सड़क हादसा, SUV-ट्रक टक्कर में राजस्थान के 7 लोगों की मौत

GUJARAT

Share This Article

GUJARAT: गुजरात के बनासकांठा जिले में शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। पालनपुर–आबू रोड हाईवे पर अमीरगढ़ तालुका के इकबालगढ़ गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और SUV (इनोवा) की आमने-सामने की भीषण टक्कर में राजस्थान के सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, राजस्थान की ओर से आ रहा एक आइसर ट्रक तेज गति में था। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए गलत दिशा में चला गया। उसी समय सामने से आ रही इनोवा कार से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

हादसे के वक्त इनोवा में कुल 10 लोग सवार थे, जो राजस्थान के पाली और सिरोही जिलों के निवासी बताए गए हैं। टक्कर के तुरंत बाद सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इस भीषण हादसे (GUJARAT) के कारण पालनपुर–आबू रोड हाईवे पर दोनों ओर लगभग पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सड़क पर क्षतिग्रस्त ट्रक और कार के मलबे के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया और काफी प्रयासों के बाद ट्रैफिक को धीरे-धीरे सामान्य किया जा सका।

बनासकांठा के पुलिस अधीक्षक प्रशांत सुम्बे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह ट्रक का रॉन्ग साइड में आना और तेज रफ्तार पाई गई है। ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गलत दिशा में ड्राइविंग का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

हादसे में जान गंवाने वालों में इनोवा चालक प्रकाश कलावंत (36) निवासी फालना, पाली शामिल हैं। अन्य मृतकों में मोहम्मद हुसैन, उनकी पत्नी जीनत, मोहम्मद शरीफ (छावनी गांव, शिवगंज), दीपक सिंह (आबूरोड, सिरोही) शामिल हैं। एक मृतक पिंडवाड़ा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, जबकि एक अन्य की पहचान की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है। जरूरत है कि हाईवे पर वाहन चलाते समय नियमों का सख्ती से पालन किया जाए, ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़े- डोडा में ड्यूटी के दौरान Aligarh का जवान मोनू शहीद, पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This