28 जनवरी से हैदराबाद में आयोजित होगा ‘Wings India 2026’, जुटेंगे 20 देशों के प्रतिनिधि

Wings India

Share This Article

एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन आयोजन ‘Wings India 2026’ इस महीने की 28 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होने जा रहा है। चार दिन तक चलने वाला यह भव्य आयोजन बेगमपेट हवाई अड्डे पर आयोजित किया जाएगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय उड्डयन क्षेत्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना और वैश्विक विमानन उद्योग के भविष्य पर चर्चा करना है।

इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु करेंगे। कार्यक्रम में देश-विदेश से कई गणमान्य अतिथि, नीति निर्माता और विमानन उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ भाग लेंगे। Wings India 2026 को भारत के तेजी से बढ़ते विमानन क्षेत्र के लिए एक अहम मंच माना जा रहा है।

आयोजन के दौरान वैश्विक स्तर की विमानन प्रदर्शनी, आधुनिक विमानों का प्रदर्शन और एरोबेटिक फ्लाइंग शो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहेंगे। इसके अलावा उच्च स्तरीय वैश्विक सम्मेलन, सीईओ गोलमेज वार्ता, बी2बी और बी2जी बैठकें भी आयोजित की जाएंगी। युवाओं के लिए रोजगार मेला और छात्रों के लिए नवाचार प्रतियोगिता भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगी।

इस आयोजन में करीब 20 देशों के मंत्री और अधिकारी स्तर के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे, जिससे Wings India 2026 को एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

यह भी पढ़े- Padma Awards 2026: इस साल इन गुमनाम नायकों को मिलेगा पद्म सम्मान, देखें पद्म पुरस्कार 2026 की पूरी लिस्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This