Operation Dahan: बलरामपुर पुलिस ने नष्ट किया लाखों का नशा, अनुमानित कीमत करीब 67.89 लाख रुपये

Operation Dahan

Share This Article

बलरामपुर पुलिस इन दिनों नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। शासन के निर्देश पर जिले में 'Operation Dahan' चलाया जा रहा है, जिसके तहत हाल ही में पुलिस ने बड़ी मात्रा में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को नष्ट कर समाज को एक कड़ा संदेश दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डे के अनुसार, चरस, गांजा और स्मैक जैसे अवैध पदार्थों का सुरक्षित निस्तारण बलरामपुर चीनी मिल के पावर प्लांट में उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर से पर्यावरण मानकों का पालन करते हुए किया गया।

Operation Dahan

करीब 68 लाख का नशीला पदार्थ नष्ट 

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की मौजूदगी में और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में मंगलवार को यह बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने जिले के अलग-अलग थानों (कोतवाली देहात, गौरा चौराहा, जरवा, गैसड़ी और पचपेड़वा) में दर्ज 21 मुकदमों से संबंधित माल को डिस्पोज किया। इसमें कुल 30 किलो 982 ग्राम नशीले पदार्थ शामिल थे, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 67.89 लाख रुपये आंकी गई है। इन पदार्थों में भारी मात्रा में चरस, गांजा और स्मैक शामिल थे।

Operation Dahan

बलरामपुर चीनी मिल्स में हुई कार्रवाई 

नशीले पदार्थों को नष्ट करने के लिए सुरक्षा और पर्यावरण का खास ख्याल रखा गया। न्यायालय के आदेश के बाद, इन सभी नशीले पदार्थों को बलरामपुर चीनी मिल्स के पावर प्लांट में ले जाया गया। वहां उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर (भट्टी) में डालकर इन्हें पूरी तरह भस्म कर दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री और पुलिस की विशेष समिति मौजूद रही, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

Operation Dahan

बलरामपुर पुलिस की यह कार्रवाई दर्शाती है कि जिले में नशे के कारोबार के लिए कोई जगह नहीं है। ‘ऑपरेशन दहन’ के जरिए पुलिस न केवल अपराधियों के हौसले पस्त कर रही है, बल्कि युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए भी ठोस कदम उठा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: Lucknow हज हाउस से पहला जत्था रवाना: इस बार AI और स्मार्ट वॉच से लैस होंगे जायरीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

आपके क्षेत्र में सबसे मजबूत दल कौन है?
  • Add your answer

Also Read This