समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान (Azam Khan), जिनका विवादों से पुराना नाता रहा है और अब एक बार फिर आजम खान ED की जांच के घेरे में हैं। दरअसल, मंगलवार सुबह Lucknow से ईडी की टीम रामपुर जिला जेल पहुंची, जहां बैरक के अंदर ही आजम खान से पूछताछ की जा रही है। ये पूछताछ जौहर यूनिवर्सिटी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में हो रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रस्ट को करोड़ों रुपये का चंदा कहां से मिला और इस रकम को यूनिवर्सिटी तक कैसे पहुंचाया गया।
इससे पहले भी ईडी आजम खान से जुड़े कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है और अगस्त में कई ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी। ऐसे में अब ईडी की इस पूछताछ पर सबकी नजरें टिकी हैं। क्योंकि जांच एजेंसी लगातार वित्तीय लेन-देन की कड़ियां जोड़कर पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें: UP News : महिला सम्मान और सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता : CM Yogi



